गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) में नाम जोड़ने के अंतिम दिन शुक्रवार की देर रात फॉर्म की फीडिंग की। इसमें नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरने वालों की संख्या 2,32,336 हो गई है, जबकि अपात्र मतदाताओं के नाम काटने के लिए 7404 लोगों ने फॉर्म-7 भरा है। इसी प्रकार नाम, पता एवं अन्य संशोधन के लिए 43,469 लोगों ने फॉर्म-8 भरा है।एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने बताया कि अंतिम दिन अधिक संख्या में लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। देर रात फॉर्म की फीडिंग के बाद नए मतदाताओं के फॉर्म की संख्या 2.32 लाख हो गई। बिना मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 27 मार्च तक सुनवाई होगी। दोनों श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 9,09,584 है, जिसमें कर...