एटा, जनवरी 7 -- एसआईआर के बाद 17 हजार से अधिक मतदाता ऐसे हैं जो मतदाता होने का साक्ष्य नहीं दे सके। इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस का जवाब ना देने पर इनका वोट नहीं बन सकेगा। हर विधान सभा क्षेत्रों से मिले आंकडों के बाद बीएलओ के माध्यम से दिए जाएंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन के बाद मैपिंग नहीं कराने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने एवं उनकी सुनवाई के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किया गया। एडीएम सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में बताया गया कि आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची के परीक्षण के दौरान ऐसे 17,302 मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं थे। उक्त मतदाताओं को नोटिस जारी कर नियम...