बोकारो, जून 12 -- बोकारो। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13 जून (शनिवार) और 14 जून (रविवार) को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर चतरा में तेज हुई तैयारियां, मतदाताओं की मैपिंग का कार्य जारी विशेष कैंप विवरण कैंप के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने अनमैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम मतदान केंद्र पहुंचकर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार सभी बीएलओ को उनके क्षेत्र के अनमैप्ड मतदाताओं की सूची उपलब्ध करा दी गई है, जो विशेष कैंप...