गोंडा, मार्च 8 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में मतदाता सूची से संबंधित एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के तहत नोटिसों पर सुनवाई का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रशासन के अनुसार अब तक साढ़े चार लाख से अधिक नोटिसों पर सुनवाई पूरी कर ली गई है और शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 5,10,606 नोटिस भेजे जाने हैं। इसके सापेक्ष अब तक 4,78,741 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 4,46,758 नोटिसों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि बाकी मामलों पर तेजी से कार्य चल रहा है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 20,82,370 है। जिला प्रशासन ने एसआईआर प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए जिले में 65 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मतदाताओं से सं...