एसआईआर: मतदाता सूची से कटे 1.96 लाख से अधिक नाम
फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। जिले में करीब तीन माह तक चले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची की नई और फाइनल तस्वीर साफ हो गई है। निर्वाचन आयोग के इस शुद्धिकरण अभियान में जिले के 1.96 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। गुरुवार को जारी अंतिम प्रकाशन के अनुसार, अब जिले में कुल 17,35,990 मतदाता बचे हैं, जो आने वाले चुनाव में अपनी सरकार चुनेंगे। अभियान से पूर्व यह संख्या 19.32 लाख से अधिक थी। सूची में बड़े पैमाने पर हुई इस छंटनी के बाद प्रशासन ने सभी 2364 बूथों पर बीएलओ को नई लिस्ट के साथ तैनात कर दिया है ताकि आमजन अपने नाम की पुष्टि कर सकें। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अब जिले में 17,35, 990 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें नौ लाख 55 हजार 244 पुरुष एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.