लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- जिले में 27 अक्तूबर से चल रहे एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) का काम पूरा होने के बाद मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। मतदाताओं के लिए सात दिनों तक बूथों पर सूची रखी रहेगी। मतदाता सूची देखने के लिए लोग बूथों पर पहुंच रहे हैं। एसआईआर का काम जिले में 3283 बीएलओ ने किया। एसआईआर के दौरान पांच लाख मतदाताओं के नाम सूची से कटने के बाद नोटिसें जारी की गईं। मतदाता कागज कंपलीट कराकर नोटिसों का जवाब देते रहे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची में अपना नाम देख लें इसके लिए सभी बूथों पर मतदाता सूची रखी गई है। एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची दी गई है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.