मेरठ, दिसम्बर 26 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण(एसआईआर) कार्यक्रम की समाप्ति में अब केवल शुक्रवार का दिन शेष है। यदि आपका एसआईआर अभी पूर्ण नहीं हुआ है या 2003 के वोटर लिस्ट से मिलान नहीं हुआ है तो आप चूक मत जाएं। शुक्रवार को अपने बीएलओ से संपर्क करें। वैसे जिले के करीब तीन लाख मतदाताओं का 2003 के वोटर लिस्ट से मिलान न होने के कारण नोटिस जारी होना लगभग तय है। आयोग के निर्देश पर जिले में गत चार नवंबर से एसआईआर का कार्य प्रारंभ किया गया था। तब से लगातार यह कार्रवाई जारी है। 25 दिसंबर तक कुल 26,99,820 मतदाताओं में से 20.28 लाख की एसआईआर की कार्रवाई पूर्ण हो सकी है। 6.71 लाख मतदाताओं को शिफ्टेड, मृत, अनुपस्थित अथवा डुप्लीकेट माना गया है। 20.28 लाख में से 17 लाख से कुछ अधिक मतदाताओं का ही 2003 के वोटर लिस्ट के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.