महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान(एसआईआर) में नोटिस की सुनवाई अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। अभी तक 4 लाख 37 हजार 680 मतदाताओं में से गुरूवार को सायं पांच बजे तक 3 लाख 55 हजार 655 मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। पिछले नौ दिन में 1 लाख 79 हजार 75 मतदाताओं की सुनवाई हुई है। अब केवल 82 हजार मतदाताओं की सुनवाई शेष रह गई है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि नियत समय से पहले सुनवाई पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए बूथों पर भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिले में 4 लाख 37 हजार 680 मतदाताओं को नोटिस जारी हुई है। इसमें से तार्किक विसंगति व नौ मैपिंग वाले मतदाता शामिल हैं। सुनवाई की स्थिति पर गौर करें तो पिछले नौ दिन में दो मार्च को सर्वाधिक 47 हजार 518 मतदाताओं की सुनवाई हुई है। एक मार्च क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.