बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। बागपत में एसआईआर के नोटिस के बाद भी लगभग 40 हजार से अधिक मतदाता अभी तक मैपिंग करवाने नहीं पहुंचे है। जिले में नो मैपिंग वाले उन वोटरों को नोटिस देकर बुलाया गया है, जिनके साक्ष्य नहीं मिले। वहीं मैपिंग करवाने वाले उन वोटरों को साक्ष्य के लिए नोटिस दिए गए, जिनके नाम पते गलत हैं। ऐसे कुल 76 हजार से नोटिस जनरेट हुए, जिनमें से अभी तक करीब 35 हजार की सुनवाई पूरी हो सकी है। नो मैपिंग वाले वोटरों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित 13 में से कोई भी एक विकल्प और माता पिता के मतदाता होने का रिकार्ड देना है। वहीं जिनके नाम पते गलत हैं उनको सही नाम पते वाले साक्ष्य देने होंगे। काफी मतदाता ऐसे है, जिन्हें नोटिस मिला लेकिन तय तिथि और समय स्लाट पर वह अनुपस्थित रहे। इसके पीछे की वजह समय से साक्ष्य नहीं जुटा पाना भी एक रहा है। अधिकारिय...