महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी ताकत झोंक रहा है, लेकिन मतदाताओं की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। नोटिस जारी होने के बावजूद मतदाता सुनवाई के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे निस्तारण की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 3.72 लाख मतदाताओं का नोटिस जनरेट किया जा चुका है। नोटिस मिलने के बाद इन मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। पर स्थिति यह है कि अब तक केवल 75 हजार मतदाता ही सुनवाई के लिए आगे आए हैं। सुनवाई में शामिल होने वाले मतदाताओं में से अभी तक एक भी नाम रिजेक्ट नहीं किया गया है। तीन लाख से अधिक मतदाता सुनवाई से दूर जनपद में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चलाए जा रहे महाभियान के तहत विभाग ने अब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.