बहराइच, फरवरी 5 -- तेजवापुर, संवाददाता। विधान सभा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में मतदाताओं को नोटिस का जवाब देने में बड़ी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों की कमी व अभिलेखों से सूची का मिलान न हो पाने के कारण पूरा दिन मतदाताओं का दौड़भाग में बीत रहा है। गुरुवार को सीडीपीओ कार्यालय तेजवापुर में अभिलेख जमा करने बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे। एसआईआर फार्म में सही जानकारी न देने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी की गई थी। जिसको सही कराने के लिए गुरुवार को दस्तावेज जमा करने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से लगी रही। तेजवापुर बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर लोगों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। लोग मतदाता सूची में नाम डलवाने के लिए दस्तावेजों के साथ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महसी पूनम सैनी के पास जमा किया। बड़ी संख्या में मतदाता परेशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.