सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने मंगलवार को अर्हता तिथि एक जनवरी के आधार पर की जा रही प्रक्रिया को लेकर जनपद में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और नगर विधानसभा में मृतक मतदाताओं के दोबारा सत्यापन करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से बूथवार जानकारी ली और कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में मृत्यु का प्रतिशत कम पाए जाने पर कारण पूछे गए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि संबंधित बूथों का स्वयं तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया गया है और स्थिति सही पाई गई है। क्षेत्र में डिजिटलीकरण और मैपिंग का कार्य संतोषजनक बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.