मेरठ, जनवरी 23 -- सरधना। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई दूसरे दिन गुरुवार को तहसील परिसर में जारी रही। बड़ी संख्या में लोग नोटिस की सुनवाई कराने के लिए तहसील पहुंचे, जिससे दिनभर भीड़ बनी रही। सुबह से ही काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। तहसीलदार ज्योति सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर नोटिसों की सुनवाई की। लोगों ने नोटिस के जवाब में अपने-अपने दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। सुनवाई के दौरान मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने बताया कि जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, वे समय से अपने अभिलेख प्रस्तुत करें, ताकि प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.