रामपुर, जनवरी 7 -- मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मंगलवार को पहली ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन हो गया। पुरानी सूची के अनुसार नई ड्राफ्ट सूची से करीब तीन लाख मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। बारहाल, सूची जारी हो जाने के बाद अब इनमें नाम जुड़वाने या संशोधन कराने के लिए मतदाता को एक माह का समय मिलेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि यदि किसी को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या त्रुटि सुधार को लेकर कोई शिकायत है, तो वे एक महीने के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां लेने की अवधि छह फरवरी तक है। ताकि आगामी चुनावों से पहले एक त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को होगा। पुरानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.