कन्नौज, जनवरी 28 -- कन्नौज। एसआईआर अभियान के तहत जिले में जहां एक ओर 15 हजार से अधिक नए मतदाताओं ने पंजीकरण कराया है, वहीं दूसरी ओर 104 मतदान केद्रों पर अब तक एक भी प्रपत्र-6 का न आना जन भागीदारी पर सवाल खड़ा करता है। इनमें छिबरामऊ विधानसभा के 39 बूथ, तिर्वा का 1 बूथ और सदर विधानसभा के 64 बूथ शामिल हैं। यह तथ्य उन क्षेत्रों में जागरूकता की कमी या मतदाताओं की उदासीनता की ओर इशारा करता है। प्रशासन का मानना है कि यदि समय रहते इन बूथों पर पात्र मतदाताओं तक जानकारी नहीं पहुंची, तो कई नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित रह सकते हैं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि 6 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक जिले में कुल 15,524 नए मतदाता पंजीकरण आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 12,900 आवेदन बीएलओ-ऐप के माध्यम से और 2,624 आवेदन ऑनलाइन किए गए।...