एसआईआर: चंदवारा प्रखंड में 92.75 प्रतिशत मैपिंग कार्य हुए
कोडरमा, जुलाई 30 -- चंदवारा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ द्वरा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया गया। 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने व मैपिंग का अंतिम दिन था। इसके तहत चंदवारा प्रखंड में कुल 65 हजार 364 मतदाता हैं, जिसमें 60 हजार 630 मतदाताओं का मैपिंग किया गया है। यानी अंतिम दिन तक 92.75 प्रतिशत मैपिंग कार्य हो चुका है। इसमें 21-बरही में कुल मतदाता 44 हजार 169 में 41 हजार 87 लोगों का मैपिंग(93.02 प्रतिशत), जबकि 20 बरकट्ठा में कुल वोटर 21 हजार 195 में 19 हजार 543 मतदाओं का मैपिंग(92.20 प्रतिशत) हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.