फतेहपुर, नवम्बर 24 -- फतेहपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं के सत्यापन के लिए एक तरफ जहां घर-घर गणना प्रपत्र फार्म बीएलओ द्वारा वितरित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस गणना प्रपत्र को कैसे भरें, इसको लेकर मतदाता पसोपेश में पड़े हुए हैं। शिक्षित मतदाता आधी-अधूरी जानकारी के चलते फार्म नहीं भर पा रहे हैं, वहीं अशिक्षित मतदाताओं के समक्ष यह फार्म सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिले के छह विधान सभा क्षेत्रों में करीब 18 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) लगाए गए हैं। इन बीएलओ के माध्यम से चार नवंबर से चार दिसंबर तक पुनरीक्षण का कार्य होना है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र हर मतदाता को दो प्रतियों में बांट रहे हैं। मतदाता द्वारा गणना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.