मऊ, अप्रैल 11 -- मऊ, संवाददाता। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची निर्धारित तिथि 10 अप्रैल शुक्रवार को पूरी तरह शुद्ध होकर सामने आई है। अंतिम प्रकाशन के अनुसार अब जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1515811 मतदाता रह गए हैं, जो पहले दर्ज 1713350 मतदाताओं से 197538 कम हैं। वहीं अभियान के दौरान 115294 नाम जोड़े गए हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने स्वयं राजनीतिक दलों को कलक्ट्रेट सभागार में दी और उन्हें प्रति उपलब्ध कराई। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची अभियान में सहयोग के लिए जनपदवासियों, राजनीतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियों, समस्त बीएलओ एवं प्रक्रिया से संबंधित समस्त कार्मिकों का आभार व्य...