बुलंदशहर, जनवरी 19 -- कांग्रेस द्वारा सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिले की सभी विधानसभाओं के एसआईआर कॉर्डिनेटरों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की। बैठक में एसआईआर के अंतर्गत तैयार की गई मतदाता सूची का बूथवार गहन अवलोकन करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने निर्देश दिए कि सभी विधानसभाओं में बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की जांच एवं सत्यापन का कार्य 26 जनवरी तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना बेहद आवश्यक है। एसआईआर की निगरानी के लिए बनी कॉर्डिनेटर कमेटी के सदस्य सुभाष शर्मा और मुनीर अकबर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.