शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत शनिवार को जिले में दूसरा विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं और अब तक छूटे पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरवाने पर जोर रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंटों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में 31 जनवरी को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहाकि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.