हल्द्वानी, जून 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर में चल रहे एसआईआर के कार्यों को लेकर एसडीएम मोनिका ने सोमवार को गौजाजाली क्षेत्र में निरीक्षण कर बीएलओ के कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर गणना फार्म वितरण के बारे में जानकारी हासिल की।

गणना फार्म भरने की अपील उन्होंने लोगों से अपील की कि वह गणना फार्म भरकर समय से जमा करवा दें, ताकि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान उनका नाम वोटर लिट में जोड़ा जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर एसडीएम मोनिका ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग़ौजाजाली व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग़ौजाजाली की बीएलओ के साथ घर-घर निरीक्षण किया। इस दौरान सुनीता पाल, दीपा कपिल व सुनीता भोज उपस्थित रहीं। निरीक्षण में क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र के बारे में जानकारी दी गई।

मतद...