कुशीनगर, जनवरी 6 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद जनपद के समस्त बूथों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया। मतदातासूची के वर्तमान आलेख्य के अनुसार जनपद में मौजूद 26,95,030 मतदाताओं में से 21,92,390 मतदाताओं का फार्म डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। यानि नयी मतदाता सूची में कुल वोटरों की संख्या 21,92,390 रह गयी है। शेष 5,02,640 नाम सूची से बाहर हो गए हैं। जिला निर्वाचन विभाग का कहना है कि जिन्हें इस सूची पर दावे या आपत्तियां करना हो, जिन्हें लगता है कि उनके नाम गलती से या जानबूझ कर सूची से बाहर किए गए हैं, वह अपने दावे व आपत्तियां आज से आगामी 6 फरवरी तक कर सकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.