हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हो गया है। वहीं, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तहसील में सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रत्येक पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्र) एवं मतदेय स्थलों पर सम्बन्धित पदाभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा भी वोटर लिस् का प्रकाशन होगा। उक्त स्थलों पर मतदाता सूची जनसामान्य के देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां दिनांक छह फरवरी तक प्राप्त की जायेंगी। इनका निस्तारण दिनांक 27 फरवरी तक करन...