मेरठ, दिसम्बर 16 -- एसआईआर में मेरठ जिले के वोटर लिस्ट का काम शत-प्रतिशत पूर्ण होने के बाद अब बीएलओ को नए नाम जोड़ने के लिए आवेदन लेने के निर्देश दिये गये हैं। सोमवार को कई बूथों पर बीएलओ ने फार्म-6 और घोषणा पत्र लेने के काम किये। अब यह काम आगे जारी रहेगा। कई बीएलओ ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर यह प्रक्रिया शुरू की गई है। एसआईआर के तहत प्रशासन की ओर से 26,99, 820 मतदाताओं का रिकार्ड तैयार कर लिया गया है। 6.50 लाख मतदाता एएसडी(अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डबल) माने गये हैं। इसी तरह करीब साढ़े चार लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका 2003 के वोटर लिस्ट से अब तक मैपिंग नहीं हो सका है। हालांकि 15.60 लाख मतदाताओं का मैपिंग हो चुका है। ऐसे में अन्य मतदाताओं की मैपिंग का कार्य बहुत बड़ा टास्क है। ऐसे में अब बीएलओ को नये नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 घोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.