जमशेदपुर, जून 30 -- जमशेदपुर।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान शुरू हो गया। प्रथम दिन उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उपायुक्त ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाना है। उन्होंने बीएलओ को प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने, प्रपत्रों का नियमानुसार संधारण करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। यह भी ...