एसआइआर प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर झामुमो ने बनाई रणनीति
गिरडीह, जून 12 -- गांवा, प्रतिनिधि। 14 जून को आयोजित होनेवाले एसआइआर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक गांवा में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने की, जबकि मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रणव वर्मा उपस्थित थे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रणव वर्मा ने कहा कि एसआइआर प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एसआईआर प्रशिक्षण को लेकर झामुमो ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.