साहिबगंज, सितम्बर 6 -- साहिबगंज। राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर झारखण्ड सरकार की ओर से दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस वजह से 07 सितम्बर को घोषित अवकाश के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त सुनवाई कार्यक्रम स्थगित रहेगा। जिला प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि उक्त सुनवाई की अगली तिथि की सूचना संबंधित मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से अलग से प्रदान की जाएगी। सभी संबंधित मतदाताओं से अनुरोध है कि वे बीएलओ द्वारा दी जाने वाली अगली सूचना का इंतजार करें तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। यह भी पढ़ें- राजकीय शोक के कारण आज नहीं होगी एसआईआर सुनवाई यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में आज अवकाश, परीक्षाएं स्थगित यह भी पढ़ें- डीएसपीएमयू में आज अवकाश, परीक्षाएं स्थगित

हिंदी हिन्दुस्ता...