साहिबगंज, जून 24 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को एसआइआर के तहत राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए 2 को सहायक निर्वाचन निबंधक सह बीडीओ नागेश्वर साव ने विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में भाजपा एवं झामुमो के बीएलए 2 ने भाग लिया। बीडीओ ने 29 जून से शुरू होने वाले एसआइआर से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रपत्रों की सह निफ्पादन, पात्र मतदाताओं के राम जोड़ने, संशोधन करने व अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम विलोपन की प्रक्रिया विस्तृत चर्चा की। बीडीओ ने कहा निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की आधार शीला है। उन्होंने राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे बीएलओ के साथ सांमजस्य बना कर कार्य करें। यह भी पढ़ें- विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम क...