लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में 19 मार्च गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे एसआइआर की जिला योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिलाध्यक्ष बंशी यादव के निर्देश एवं जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित होगी। बैठक में एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक किशुन दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...