गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह/देवरी, हिटी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर देवरी प्रखंड के सहायक निर्वाचक निबंधक सह अंचल अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने अभियान की प्रगति की जानकारी ली और आग्रह किया कि एक भी योग्य मतदाता का नाम जोड़ने से वंचित न रहे। सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि यदि कोई भी वोट देने योग्य मतदाता छूट गया तो समझो लोकतंत्र का चक्र टूट गया। इसलिए सभी संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया जाए कि वे बहुत ही सावधानी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को अंजाम दें। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची शुद्धिकरण को दिया प्रशिक्षण कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से बाहर न रहे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अंचल अधिकारी से अनुरोध किया कि बी...