साहिबगंज, दिसम्बर 2 -- बरहेट l प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ अंशु कुमार पांडे की अध्यक्षता में एस आई आर को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई l वहीँ बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ, प्रभारी शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य ने मुख्य रूप से शामिल हुए l बीडीओ ने एस आई आर को लेकर बैठक में उपस्थित लोगों की जानकारी दी, कहा चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण किया जा रहा है l जिसमें 2003 की मतदाता सूची के आधारित है l सभी बीएलओ प्रभारी सत प्रतिशत इमानदारी के साथ कार्य करें l साथ ही प्रतिदिन कार्यों की जानकारी दे l मौके पर बीएफटी आदित्य भगत, राजू कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील दास, के अलावा अन्य मौजूद थे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.