बोकारो, जून 13 -- मतदाता सूची से संबंधित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर अनमैप्ड मतदाताओं के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिन शनिवार को बेरमो के मतदान केंद्रों-बूथों पर महिला-पुरुष उमड़े। फुसरो नगर परिषद से लेकर बेरमो, गोमिया, नावाडीह, चंद्रपुरा व गोमिया प्रखंड के मतदान केंद्रों-बूथों पर निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बीएलओ मौजूद रहे। आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनमैप्ड मतदाता पहुंचे हुए थे। वहीं बीएलओ अनमैप्ड मतदाताओं की सूची के साथ मौजूद थे। वर्ष 2003 के मतदाता सूची के तहत पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी वदक्षिणी के कुलग्यारह मतदान केंद्रों में लगाए गये विशेष शिविरों में प्रथम दिन 34 लोगों ने अपने अपने परिवार के सदस्यों(पुत्रवधुओं) के मायके से 2003 की मतदान सूची की प्रति मंगवाकर वर्तमान सूची संशोधन में टीम का सह...