एसआइआर को लेकर बूथों पर विशेष शिविर का आज अंतिम दिन
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- एसआइआर को लेकर बूथों पर आयोजित विशेष शिविर का आज आखिरी दिन है। इससे पूर्व 18 जुलाई को भी शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीएलओ के द्वारा अभी तक बचे लोगों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया और भरा हुआ फार्म जमा लिया गया। नियमानुसार फार्म जमा लेने के लिए 29 जुलाई तक की तिथि घोषित की गई थी, परंतु बाद में इसे घटाकर 20 तक कर दिया गया था। आयोग का कहना है कि जमा हुए प्रपत्र को ऑनलाइन डिजिटाइज करने के लिए भी बीएलओ को समय चाहिए। 5 अगस्त को सभी बूथों पर गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं के वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। फिर इस पर दावा-आपत्ति मांगा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.