एसआइआर को लेकर एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों व बीएलओ के साथ की बैठक
लातेहार, अगस्त 23 -- लातेहार, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर-2026) कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को को ईआरओ-सह-एसडीएम दिनेश कुमार ने नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने एसआइआर से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, दावा-आपत्ति, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। एसडीएम श्री कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं बीएलओ से समन्वय बनाकर घर-घर तक पहुंचने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एसआइआर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.