एसआइआर के नाम पर मनमाने तरीके से काटे गए मतदाताओं के नाम
बदायूं, अक्टूबर 4 -- जिले के दौरे पर आए सपा सांसद आदित्य यादव ने एसआइआर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि एसआइआर के नाम पर चुनाव आयोग ने मनमाने तरीके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे हैं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके चुनाव में भी उनको हराने की कोई कसर सरकारी तंत्र ने नहीं छोड़ी थी। उनके पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की निगरानी की वजह से सत्तापक्ष के अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा। सांसद ने जिले की गोशालाओं में हुई गोवंशीयों की मौत पर कहा कि गोवंशों के चारे को आया धन खाने वालों को किसी भी तरह माफ नहीं करना चाहिए। गोशालाओं में अव्यवस्थाएं इस कदर हावी हैं कि गोशालाओं की जमीन को खोदा जाए तो तमाम गोवंशीयों के दफन करने का काला सच भी सामने आ जाएगा.
प्रेस वार्ता का संदर्भ शनिवार को सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.