लखनऊ, नवम्बर 10 -- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में बड़ी छलांग लगाई है। पिछले साल 801-850 रैंकिंग बैंड में शामिल विश्वविद्यालय इस बार 721-730 बैंड में पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय ने 37 पायदान का सुधार करते हुए 254वें से 217वां स्थान हासिल किया है। रैंकिंग में शामिल 325 भारतीय संस्थानों में बीबीएयू को 110वां स्थान मिला है। वहीं इसी रैकिंग में लखनऊ विश्वविद्यालय को भारत में 124 वां और दक्षिण एशिया में 247 वां स्थान मिला था। रैकिंग कुछ दिन पूर्व जारी की गई थी।क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) की ओर से जारी इस रैंकिंग में इस वर्ष 26 देशों और क्षेत्रों के 1722 उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। इनमें भारत के 325 संस्थान शामिल थे। बी...