नई दिल्ली, मार्च 13 -- तुर्की के राजनयिक अहमेत उनाल चेविकोज ने कहा कि एशिया में भविष्य की स्थिरता काफी हद तक प्रभावी कूटनीति और इस बात पर निर्भर करेगी कि क्षेत्रीय और वैश्विक शक्तियां अपनी रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को संघर्ष में बदलने से कैसे रोकती हैं। चेविकोज ने राजधानी दिल्ली में आयोजित 10वें 'सिनर्जीया कॉन्क्लेव' में बोलते हुए कहा कि अभी एशिया वैश्विक आर्थिक विकास का केंद्र होने के साथ-साथ भू-राजनीतिक परिवर्तन का भी मुख्य क्षेत्र बन गया है। उन्होंने तारीफ करत हुए कहा कि एशिया में स्थिरता के लिए ताकत के रूप में भारत उभर रहा है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मुझे एक बहुत ही साधारण अवलोकन से शुरुआत करनी चाहिए। आज एशिया वैश्विक विकास का इंजन भी है और भू-राजनीतिक बदलावों का केंद्र भी है। दुनिया के किसी और हिस्से में हमें आर्थिक गतिशीलता, तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.