अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेज और धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ स्केटिंग के 19 खिलाड़ियों ने द्वारा स्केट चलकर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूएसए में रिकॉर्ड पूर्ण करने पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बता दें कि खिलाड़ियों ने 26 जनवरी को 1:26 घंटे लगातार स्केट कर यह रिकॉर्ड दर्ज कराया था। मंगलवार को महाराष्ट्र से स्केटिंग खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र और मेडल आने पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल पूर्व विधायक ने स्केटिंग खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल पहनकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विवेक बंसल ने कहा छात्र व छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ खेल में भी रुचि दिखानी चाहिए, जिससे उनका शारीरिक व मानसिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.