नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एशिया प्रशांत क्षेत्र में दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे को पांचवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट घोषित किया गया है। विमानन विश्लेषण कंपनी ओएजी के तांजा आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में दिल्ली एयरपोर्ट ने एकतरफा प्रस्थान सीटों की संख्या आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर 4.618 करोड़ एकतरफा प्रस्थान सीटों की क्षमता दर्ज की गई है। इसके साथ ही यह वर्ष 2019 में नौवें स्थान से छलांग लगाकर 2025 में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली हवाईअड्डे ने इस उपलब्धि तक पहुंचते हुए कई बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों को भी पीछे छोड़ दिया है। इनमें सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट और इंचिओन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे प्रमुख हवाईअड्डे शामिल हैं। दिल्ली हवाईअड्डे का संचालन करने वाली कंपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.