हाजीपुर, जुलाई 6 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र मलेशिया के पेनांग शहर में 3 से 10 अक्तूबर 2026 तक आयोजित होने वाले एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए हाजीपुर के लाल पोखरा दिग्घी निवासी और अंतर्राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन खिलाड़ी रितिक आनंद का चयन किया गया है। ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ डेफ की ओर से बेंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के चयन ट्रायल में रितिक ने शानदार प्रदर्शन किया।

ऋतिक की पृष्ठभूमि रितिक अभी लालगंज में बिहार सरकार के कर्मचारी हैं। वे समाजिक सुरक्षा कोषांग में प्रतिनियुक्त हैं। ऋतिक तकनीकी रूप से मूक बधिर हैं। बताते चलें कि रितिक पहले भी जूनियर एवं यूथ वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मेडल हासिल कर अपने जिले और राज्य का नाम रौशन कर चुके हैं। बिहार सरकार की खेल नीति के तहत उन्हें सरकारी नौकरी मिली है।

बधाई देने ...