गाजीपुर, जून 7 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एशिया चैंपियन ट्रॉफी में भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम की शानदार खिताबी जीत में क्षेत्र के करमपुर गांव के दो खिलाड़ियों प्रहलाद राजभर और रोनित पाल ने अहम भूमिका निभाकर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। टूर्नामेंट के दौरान कजाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्रहलाद राजभर ने अपने आक्रामक खेल, फुर्ती और बेहतरीन स्टिक वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे मैच में विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा और अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- भारत के हॉकी चैम्पियनशिप जीतने पर सैफई में भी मना जश्न वहीं रोनित पाल ने राइट आउट पोजीशन पर खेलते हुए भारत...