एशिया चैंपियन का हुआ स्वागत
गोरखपुर, जुलाई 29 -- गोरखपुर। बैंकाक के पटाया में 27 जून से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित एशिया अंडर 15 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में रीजनल स्टेडियम के पहलवान विवेक चौहान ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया। बुधवार को विवेक पहलवान उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह 'आगु' के टाउनहाल स्थित रवीन्द्र भवन आवास पर पहुंचे। जहां आदित्य प्रताप सिंह ने माला पहनाकर पहलवान का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश राय, प्रदीप गुप्ता, गिरधारी पहलवान, कृष्ण नगर अखाड़े के कोच ओंकार, ज्ञान पहलवान, सत्यांशु पहलवान, धर्मेन्द्र चौहान, अमन, सत्यवीर, राजकुमार रावत, अनिल मिश्रा, मोनु कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.