एशिया के सबसे रईस अरबपति बन गए अडानी, टिकटॉक के मालिक से पीछे अंबानी
नई दिल्ली, जून 6 -- अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने दौलत के मामले में टिकटॉक के फाउंडर झांग यि-मिंग और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को काफी पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी के पास दौलत 120 बिलियन डॉलर हो गई है। दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में अडानी 17वें स्थान पर हैं। वहीं, चीन में टिकटॉक के झांग यि-मिंग के पास 92.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और उनकी रैंकिंग 21वीं है। इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 85.8 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी की रैंकिंग 23वीं है। इस तरह, एशिया के टॉप 3 अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी पहले, यि-मिंग दूसरे और मुकेश अंबानी तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि तीन दिन पहले ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.