कटनी, अगस्त 15 -- एशिया के सबसे लंबे ग्रेड सेपरेटर पुल में से एक मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बनकर तैयार हो गया है, जिसके बाद गुरुवार को उस पर स्पीड ट्रायल करने के लिए उस पर से 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से मालगाड़ी को निकाला गया। इस दौरान भारतीय रेलवे का यह परीक्षण बिल्कुल सफल रहा। इस बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कटनी में एशिया के सबसे लंबे, नवनिर्मित ग्रेड सेपरेटर पुल पर 130 किमी प्रति घंटे की गति का सफल परीक्षण। यह ग्रेड सेपरेटर पिछले पांच साल से बन रहा है और फिलहाल इसकी डाउन लाइन का काम पूरा हो चुका है। कटनी जिले में बिलासपुर और सिंगरौली रेल खंड से दमोह-सागर रूट पर 33.4 किमी लंबे अप और डाउन ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जा रहा है। डाउन लाइन की 17.52 किमी लंबी रेल लाइन, सिग्नल और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.