एशिया कप विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
गाजीपुर, जून 11 -- गाजीपुर। जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन करने वाले करमपुर मेघबरन सिंह स्टेडियम के होनहार हॉकी खिलाड़ी रोमित पाल और प्रहलाद राजभर का गुरुवार को सरयू पांडेय पार्क में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करमपुर मेघबरन सिंह स्टेडियम के संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर तेजबहादुर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। एसपी डॉ. ईरज राजा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उल्लेखनीय है कि जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। यह भी पढ़ें- एशिया कप विजेता खिलाड़ियों का आज होगा स्वागत इसके बाद मेजबान जापान को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.