गाजीपुर, जून 10 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम की ओर से एशिया कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर जनपद गाजीपुर में उत्साह का माहौल है। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के दो होनहार खिलाड़ियों प्रहलाद राजभर और रोमित पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों के सम्मान में गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क, गाजीपुर में स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में खेल प्रेमी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। एशिया कप में प्रहलाद राजभर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया था। वहीं रोमित पाल ...