जमशेदपुर, जून 9 -- जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 में नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के कैडेट आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्टार रहे आशीष तानी पूर्ति ने 13 गोल दागकर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में हैट्रिक लगाई। जापान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की तथा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मिडफील्डर प्रेमचंद सोय ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए भारतीय टीम के आक्रमण को मजबूती प्रदान की। चीनी ताइपे के खिलाफ उनका महत्व...