श्रावस्ती, जून 29 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले के होनहार खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी उर्फ सत्यम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। आशुतोष त्रिपाठी उर्फ सत्यम इकौना क्षेत्र के टंडवा महंत के रहने वाले हैं। गोवा के पेडेम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,मापुसा में 26 से 28 जून तक आयोजित 9वें एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आशुतोष ने सीनियर पुरुष अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाड़ी ज़ैद मोहम्मद को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। आशुतोष की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे श्रावस्ती सहित प्रदेश और देश में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने न केवल जिले बल्कि पूरे भारत का ...