एशिया कप जीतकर गांव लौटीं विनीमा, हुआ स्वागत
रांची, सितम्बर 20 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ गांव की बेटी विनीमा धान ने जूनियर महिला हॉकी एशिया कप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के साथ खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विनीमा की इस उपलब्धि से जरियागढ़ सहित पूरे खूंटी जिले में खुशी का माहौल है। विनीमा ने अपनी मेहनत, जुनून और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सफलता से गांव और क्षेत्र के लोगों में गर्व की भावना है। विनीमा की उपलब्धि को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार और गांव, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यह भी पढ़ें- पेज 1.....नागोया में भारतीय बेटियों का 'सुपर संडे' विनीमा के गांव लौटने पर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.