एशिया कप के लिए BCCI ने दोबारा किया टीम का ऐलान, रावल की हुई एंट्री
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को आगामी महिला एशिया कप 2026 के लिए टीम घोषित की। हरमनप्रीत कौर 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले महिला एशिया कप 2026 में 15 सदस्यों वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगी। टीम में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा जैसी प्रमुख बल्लेबाज़ों के साथ-साथ भारती फुलमाली और प्रतिका रावल को भी शामिल किया गया है। हालांकि भारत को बड़ा झटका भी लगा है। टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगने के कारण बाहर हो गई हैं। बीसीसीआई ने दूसरी बार टीम का ऐलान किया है, इससे पहले टीम का ऐलान हुआ था लेकिन एशिया कप का शेड्यूल नहीं आने की वजह से उसे हटा दिया गया था। यह भी पढ़ें- गिल भारत के 600वें टेस्ट में कप्तानी करने पर क्या बोले? WTC के लिए बनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.